
प्रेग्नेंट आलिया को लंदन में मिली बॉलीवुड सेलेब्स की कंपनी, करण जौहर-करीना कपूर संग किया एंजॉय
AajTak
मनीष मल्होत्रा ने आलिया और करण के साथ सेल्फी साझा कर लिखा- 'लंदन में सूरज की रोशनी का लुत्फ उठाते हुए.' इस फोटो में आलिया व्हाइट आउटफिट और सनग्लासेज लगाए सिंपल एंड स्वीट नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया था. उन्होंने लंदन में चल रहे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग के बीच यह गुडन्यूज दी थी. इस बीच आलिया की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंदन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरें देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आलिया, अपने दोस्तों के साथ भरपूर एंजॉय कर रही हैं.
मनीष मल्होत्रा ने आलिया और करण के साथ सेल्फी साझा कर लिखा- 'लंदन में सूरज की रोशनी का लुत्फ उठाते हुए.' इस फोटो में आलिया व्हाइट आउटफिट और सनग्लासेज लगाए सिंपल एंड स्वीट नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में मनीष ने अपनी फेवरेट करीना कपूर के साथ सेल्फी शेयर की है. इस लंदन वेकेशन में मनीष ने सिर्फ आलिया, करण और करीना के साथ ही नहीं बल्कि बीटाउन की पॉपुलर सेलेब्स की भी झलक दिखाई है.
'एक ऐसा भी साल था जब मैं काम को तरसी', Pooja Hegde ने याद किया अपना बुरा दौर
सारा अली खान भी लंदन में
फोटो में मनीष के साथ गौरी खान, ट्विंकल खन्ना भी देखी जा सकती हैं. वैसे बता दें सारा अली खान भी लंदन में सभी के साथ हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. ये देख तो यही कह सकते हैं कि लंदन में इन दिनों बॉलीवुड ब्यूटीज की बहार है.
Alia Bhatt को लेने UK जाएंगे पति Ranbir! रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, बोलीं- मैं कोई पार्सल नहीं

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










