
प्रियंका पर Oscars नॉमिनेशन को लेकर शख्स ने उठाए सवाल, मिला जवाब तो डिलीट किया ट्वीट
AajTak
एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के नॉमिनेशंस के ऐलान का जिम्मा प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस को दिया गया था. लेकिन एक शख्स ने प्रियंका और निक द्वारा किए गए ऑस्कर नॉमिनेशंस की अनाउंसमेंट में उनकी काबिलियत पर सवाल खड़ा किया. इसपर एक्ट्रेस ने बहुत ही शानदार जवाब दिया है.
हाल ही में 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा हुई है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इस सबसे बड़े अवॉर्ड एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के नॉमिनेशंस के ऐलान का जिम्मा प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस को दिया गया था. यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. लेकिन एक शख्स ने प्रियंका और निक द्वारा किए गए ऑस्कर नॉमिनेशंस की अनाउंसमेंट में उनकी काबिलियत पर सवाल खड़ा किया. इसपर एक्ट्रेस ने बहुत ही शानदार जवाब दिया है. ऑस्ट्रेलियन रिपोर्टर पीटर फोर्ड ने ट्वीट किया था- 'इन दोनों का अनादर नहीं करता, पर फिल्मों के प्रति उनके योगदान को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि वे ऑस्कर नॉमिनीज का ऐलान करने के लिए योग्य हैं.' पीटर के इस सवाल पर प्रियंका ने जवाब दिया- 'किसी की काबिलियत पर आपके विचारों को जरूर पसंद करूंगी. ये रहे मेरे 60 प्लस फिल्म्स, आपके लिए'. जवाब देने का प्रियंका का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












