
प्रियंका-निक करेंगे ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन्स की घोषणा, जानें कब और कैसे देखें
AajTak
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 15 मार्च को बताएंगे कि इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स की दौड़ में किस-किस देश की कौन-कौन सी फिल्में हैं. आप भारत में कैसे और कहां इसे लाइव देख सकते हैं आइए इस बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.
वो घड़ी आ गई है जिसका पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऑस्कर 2021 का आयोजन होने जा रहा है. इससे पहले नॉमिनेशन्स की घोषणा की जानी है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 15 मार्च को बताएंगे कि इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स की दौड़ में किस-किस देश की कौन-कौन सी फिल्में हैं. आप भारत में कैसे और कहां इसे लाइव देख सकते हैं आइए इस बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं. ऑस्कर अवॉर्ड मनोरंजन की दुनिया का सबसे मूल्यवान अवॉर्ड माना जाता रहा है. दुनियाभर में सभी अपना श्रेष्ठ देते हैं ताकि वे ऑस्कर्स नॉमिनेशन्स की लिस्ट में जगह बना सकें और अवॉर्ड की रेस में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकें. कोविड-19 महामारी की वजह से इस समारोह में इस साल देरी हुई है. इस साल ऑस्कर 2021 सेरेमनी, 25 अप्रैल, 2021 के दिन रखी गई है. इसी के साथ 15 मार्च को निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लंदन स्थित अपने घर से ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करेंगे.
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











