
प्रियंका के नारे पर BJP का पलटवार- लड़की तो लड़ लेगी, लेकिन आपकी पार्टी के गुंडों का क्या?
AajTak
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नारे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को लेकर यूपी बीजेपी (UP BJP) ने पलटवार किया है. बीजेपी ने वीडियो ट्वीट करके कहा कि लड़की तो लड़ लेगी लेकिन कांग्रेस के गुंडों का क्या जो पार्टी के सिरमौर बने हुए हैं?
उत्तर प्रदेश बीजेपी (Uttar Pradesh BJP) ने प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर एक वीडियो ट्वीट करके कांग्रेस को ढोंगी पार्टी बताया है. दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की बात कही. साथ ही इस दौरान उन्होंने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा भी दिया, जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी ने अपने वीडियो ट्वीट पर लिखा, ''लड़की तो लड़ लेगी, लेकिन आपकी पार्टी के गुंडों का क्या जो कांग्रेस के सिरमौर बने हैं?'' लड़की तो लड़ लेगी, लेकिन आपकी पार्टी के गुंडों का क्या जो कांग्रेस के सिरमौर बने हैं? pic.twitter.com/frK6L9EhUj

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











