
प्रियंका की रिहाई, राहुल को इजाजत और पायलट को हिरासत...लखीमपुर में 24 घंटे में क्या-क्या हुआ?
AajTak
प्रियंका को लखीमपुर जाते समय पिछले दिनों सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था और बाद में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. पिछले 24 घंटे में लखीमपुर को लेकर क्या-क्या हुआ, जानिए...
यूपी के लखीमपुर खीरी में हिंसक झड़प के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं चरणजीत सिंह चन्नी आदि भी थे. सभी नेता देर रात लखीमपुर पहुंचे और फिर पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. शहीद सरदार नच्छतर सिंह के परिवारजनों से मिला, शोक संवेदनाएँ व्यक्त की।#लखीमपुर_नरसंहार के इन पीड़ित परिवारों ने दोहरी क्षति झेली है- अपनों को खोने का दुख तो है ही साथ में सरकार भी लगातार वार कर रही है। लेकिन क्रूरता की इस रात की सुबह ज़रूर होगी।#NyayHokarRahega pic.twitter.com/A1tXRdqPlJ

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










