
प्रियंका की 'नर्मदा आरती', कमलनाथ की 'महाकाल पूजा' के डाले वीडियो, BJP ने शुरू किया 'कांग्रेस है चुनावी हिंदू' कैंपेन
AajTak
MP में कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलते हुए 2018 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. अब हाल के दिनों में कांग्रेस एक बार फिर से हिंदुत्व की राह पर अपने कदम बढ़ा चुकी है. लेकिन बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इसी हिंदुत्व को लेकर कैंपेन चला दिया है. मध्यप्रदेश बीजेपी एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेताओं के हिंदुत्व पर सवाल खड़े कर रही है.
चुनावी साल वाले मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जहां आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है, तो वहीं अब बीजेपी ने कांग्रेस को चुनावी हिंदू बताते हुए सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू कर दिया है. बीजेपी ने कैंपेन का नाम दिया है 'कांग्रेस है चुनावी हिंदू'.
दरअसल, एमपी में कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलते हुए 2018 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. अब हाल के दिनों में कांग्रेस एक बार फिर से हिंदुत्व की राह पर अपने कदम बढ़ा चुकी है. लेकिन बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इसी हिंदुत्व को लेकर कैंपेन चला दिया है. मध्यप्रदेश बीजेपी एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेताओं के हिंदुत्व पर सवाल खड़े कर रही है.
एमपी बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट हो रहे हैं जिनमे से एक में राहुल गांधी को महाकाल भगवान की पूजा करते हुए दिखाया गया है और लिखा है- ''चुनाव आते ही भगवन की शरण में जाते हैं. जबकि उसके साथ ही दूसरी विंडो में राहुल गांधी का पुराना बयान दिखाया गया है जिसके नीचे लिखा है- चुनाव के बाद मंदिर जाने वालों को दुष्कर्मी बताते हैं.''
चुनावी हिन्दू कांग्रेसियों से मध्यप्रदेश की जनता सावधान रहे। pic.twitter.com/KrxvKJWsGe
मध्य प्रदेश बीजेपी इकाई की ओर से जारी किए गए एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी को नर्मदा आरती करते हुए वीडियो डाला गया है. इसके साथ लिखा है, ''नर्मदा मैया को आरती देने से पहले प्रियंका वाड्रा ने खुद ली आरती. कांग्रेसियों के लिए पूजा-पाठ चुनावी ढोंग है. चुनाव के बाद इन्हें भगवान याद नहीं आते''
कांग्रेसियों के लिए पूजा-पाठ चुनावी ढोंग है, चुनाव के बाद इन्हें भगवान की याद नहीं आती। pic.twitter.com/d5NxMHwVl1

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









