
प्राइवेटाइजेशन कर दलितों-पिछड़ों की नौकरियां खत्म करना चाहती है मोदी सरकार: कांग्रेस
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार तेजी से निजीकरण कर रही है. इसके माध्यम से वह दलितों, पिछड़ों और आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की नौकरियां खत्म करना चाहती है. और क्या-क्या बोला खड़गे ने...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार तेजी से निजीकरण कर रही है. इसके माध्यम से वह दलितों, पिछड़ों और आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की नौकरियां खत्म करना चाहती है. और क्या-क्या बोला खड़गे ने... ‘चुनाव आए तो आई एससी-एसटी की याद’ कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट सत्र समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु की एससी और एसटी सूची में संशोधन के लिए संविधान संशोधन आदेश छह साल से टंगा हुआ था. अब जब वहां विधानसभा चुनाव आ गए हैं तो मोदी सरकार ने इसे संसद से पारित कर दिया. लेकिन देर से ही सही सरकार ने ये काम किया और हम इसका स्वागत करते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











