
प्राइम टाइम: अब भी है Congress को कैप्टन का इंतजार? पार्टी प्रवक्ता ने दिया जवाब
AajTak
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से किनारा करके पार्टी को चौंका दिया. कैप्टन ने साफ बता दिया कि अब कांग्रेस से उनका कोई लेना देना नहीं है. कैप्टन ने अपने ट्विटर हैंडल से भी कांग्रेस का नाम हटा दिया है. हरीश रावत ने इस पर कैप्टन पर निशाना साधते हुए कहा था कि अमरिंदर सिंह किसी के प्रभाव में लग रहे हैं और उन्हें अपनी बातों पर विचार करना चाहिए. टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कैप्टन अभी नाराज हैं. क्या कांग्रेस पार्टी अब भी कैप्टन अमरिंदर का इंतजार कर रही है? देखें इस सवाल के जवाब में क्या बोलीं सुप्रिया श्रीनेत.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










