
प्रशांत किशोर के पास जनादेश न सही, मैदान में तो तेजस्वी यादव से आगे नजर आ रहे हैं
AajTak
प्रशांत किशोर लगता है तेजस्वी यादव को बिहार में नई सरकार बन जाने के बाद भी चैन की सांस नहीं लेने देना चाहते हैं. जन सुराज अभियान में तेजस्वी यादव शुरू से ही निशाने पर रहे, और आरजेडी के भारी चुनावी नुकसान के बाद भी वो विपक्ष की राजनीति में तेजस्वी यादव को चैलेंज करने की तैयारी कर रहे हैं.
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही विपक्ष भी एक्टिव हो गया है. जब नीतीश कुमार एनडीए विधायकों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी की हार के लिए प्रायश्चित के तौर पर उपवास पर बैठ गए थे.
अपने एक दिन के मौन उपवास के बारे में प्रशांत किशोर का कहना है कि ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 'आत्मिक प्रायश्चित' है. चुनाव नतीजे आने के बाद प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में ही एक दिन के अपने मौन उपवास की घोषणा की थी.
बिहार में विपक्ष की नेता की भूमिका में तो तेजस्वी यादव ही होंगे, लेकिन बाहर लगता है प्रशांत किशोर ही मैदान में बने रहना चाहते हैं. प्रेस कांफ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा भी था कि वे लोग विधानसभा में नहीं हैं, लेकिन बाहर से ही बिहार की जनता की आवाज बने रहने की कोशिश करेंगे.
मैदान में उतरे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने अपने मौन उपवास के लिए वही दिन चुना जब नीतीश कुमार को नए सिरे से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी थी. जगह भी वही चुनी है, जहां से तीन साल पहले बिहार यात्रा शुरू की थी. प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर, 2022 को पश्चिम चंपारण में भितिहरवा के गांधी आश्रम से जन सुराज अभियान शुरू किया था. और, लंबी बिहार यात्रा के बाद 2 अक्टूबर, 2024 को जन सुराज पार्टी की स्थापना की थी.
जन सुराज पार्टी ने पहले ही चुनाव में ध्यान खींचा था. पिछले साल बिहार की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी को 10 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी 3.5 फीसदी वोट ही पा सकी - पूरे बिहार से सीट तो एक भी नहीं मिली. हां, करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर जन सुराज पार्टी की हार-जीत में भूमिका जरूर मानी गई.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









