
प्रयागराज हिंसाः जावेद पंप के घर पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस चस्पा- 11 बजे तक खाली करें
AajTak
प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद पंप के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी है. प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर 12 जून को 11 बजे तक घर खाली करने को कहा है जिससे अथॉरिटी अपनी कार्रवाई को अंजाम दे सके.
प्रयागराज में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक्शन जारी है. प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जावेद पंप को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जावेद पंप को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था. जावेद पंप की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गई है.
पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा है. पीडीए की ओर से चस्पा किए गए नोटिस में आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा गया है. पीडीए की ओर से चस्पा नोटिस में कहा गया है कि 12 जून को दिन में 11 बजे तक घर खाली कर दें जिससे अथॉरिटी अपनी कार्रवाई कर सके.
बताया जा रहा है कि पीडीए की ओर से ये नोटिस बुलडोजर की कार्रवाई के लिए चस्पा की गई है. जावेद पंप के घर पर पीडीए और जिला प्रशासन की टीम आज बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. कहा जा रहा है कि पीडीए की ओर से जावेद पंप के घर पर ये नोटिस रात के समय चस्पा की गई है.
गौरतलब है कि प्रयागराज के अटाला में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद प्रशासन एक्शन में है. पुलिस ने पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उसके बाद उनकी क्राइम हिस्ट्री, कुंडली खंगालना शुरू किया. जावेद पंप को पुलिस ने अटाला में हुए घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताया है. जावेद पर कई संगीन आरोप लगे हैं.
जावेद पंप कैसे पड़ा नाम
प्रयागराज के अटाला निवासी जावेद पंप का सियासी कनेक्शन भी सामने आया है. जावेद पंप वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है. बताया जा रहा है कि जावेद पंप कभी टुल्लू पंप का काम किया करता था. टुल्लू पंप का काम करने वाले जावेद के नाम के आगे पंप जुड़ गया. लोग उसे जावेद पंप कहकर बुलाने लगे और ये उसकी पहचान बन गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











