
प्रयागराज माघ मेला: राम मंदिर के लिए संत का प्रण, सिर पर उगाईं जौं और चने की बालियां
AajTak
प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में साधु संतों की भीड़ उमड़ी हुई है. इस भीड़ में एक संत खूब चर्चा में हैं. चर्चा इसलिए है, क्योंकि इस संत ने अपने सिर पर जौं और चने की बालियां उगाई हुई हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम पर लगे माघ मेले में साधु संतों की भीड़ में अनाज वाले बाबा की जमकर चर्चा हो रही है. जहां भी ये बाबा जाते हैं, उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है. दरअसल इस बाबा ने अपने सिर पर जौं और चने की बालियां उगा रखी हैं. बाबा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा प्रण लिया हुआ है. इसलिए लिया अनोखा प्रण माघ मेले में आए बाबा ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन जल्द हों इसलिए ये अनोखा प्रण लिया हुआ है. इन संत के कदम जिस ओर पड़ते हैं, वहां लोगों में इनसे बात करने और देखने को लेकर कौतूहल छा जाता है. इस संत ने अपना नाम अमरजीत संत रविदास बताया. संत रविदास का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है, कि उनकी मनोकामना जल्द पूरी होगी.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









