
प्रयागराज पहुंचे अमित शाह, महाकुंभ में करेंगे स्नान, जानें अब तक कौन-कौन से नेता पहुंचे हैं कुंभ?
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह महाकुंभ मेला क्षेत्र के लिए रवाना हो गए. बता दें कि गृहमंत्री शाह संगम में स्नान के बाद लेटे हनुमान और फिर अक्षय वट के दर्शन करेंगे.
गृहमंत्री अमित शाह महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह महाकुंभ मेला क्षेत्र के लिए रवाना हो गए. बता दें कि गृहमंत्री शाह संगम में स्नान के बाद लेटे हनुमान और फिर अक्षय वट के दर्शन करेंगे.
बता दें कि महाकुंभ के दौरान अब तक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी आने वाले दिनों में महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ: मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को महाकुंभ पहुंचे थे और कैबिनेट मंत्रियों के साथ आस्था की डुबकी लगाई थी. स्नान के पहले योगी कैबिनेट ने त्रिवेणी संकुल में मीटिंग की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पहली बार महाकुंभ में पूरा मंत्रिपरिषद मौजूद है.
महाकुंभ जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने के लिए जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाएंगी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







