
प्रयागराज के मॉडल पर नासिक में भी बनेगा कुंभ मेला प्राधिकरण, CM फडणवीस का ऐलान
AajTak
नासिक कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में महाराष्ट्र की सरकार जुट गई है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने नासिक कुंभ मेला प्राधिकरण बनाने का ऐलान किया, त्र्यंबकेश्वर में पूजा-अर्चना की और संत-महंतों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने कुंभ को आस्था और प्रौद्योगिकी का आयोजन बताया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक में कुंभ की तयारी को लेकर बैठक की और फिर नासिक कुंभ मेला प्राधिकरण बनाने ऐलान किया. त्र्यंबकेश्वर नासिक कुंभ मेले के लिए प्रयागराज कुंभ मेला प्राधिकरण की तरह कुंभ मेला प्राधिकरण बनाया जाएगा और इसके वैधीकरण की तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की है कि इस सत्र या अगली बार सदन में मंजूरी दे दी जाएगी. यह प्राधिकरण एक प्रशासनिक प्राधिकरण है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस यह भी साफ कर दिया है कि इस प्राधिकरण में कोई साधु और महंत नहीं हैं.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक कुंभ मेला को लेकर क्या कहा?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में महाकुंभ की पृष्ठभूमि में एक कानून बनाया गया था, हम भी वैसा ही कानून बनाने जा रहे हैं. हम मेला प्राधिकरण भी बना रहे हैं और उसे पूर्ण कानूनी समर्थन दे रहे हैं. प्रशासन की ओर से त्र्यंबकेश्वर की विकास योजना तैयार कर ली गई है. कुंभ मेला नासिक और त्र्यंबकेश्वर दोनों जगह आयोजित किया जाएगा. हम नासिक कहते हैं क्योंकि लोग नासिक को जानते हैं.'
यह भी पढ़ें: 'दंगाइयों से करेंगे नुकसान की भरपाई', नागपुर हिंसा पर बोले महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस
इस दौरे में मुख्यमंत्री फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर और कुशावर्त का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने त्र्यंबकेश्वर में उन्होंने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए और पूर्जा-अर्चना की. रविवार सुबह मंदिर में आरती की.
नासिक में कुंभ को लेकर क्या है तैयारियां?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










