
प्रयागराज: अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर बवाल, जबरन घुसने की कोशिश, लगे 'बुलडोजर बाबा की जय' के नारे- Video
AajTak
प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया. लाठी-डंडे और झंडों के साथ जबरन घुसकर नारेबाजी की गई, जिससे तनाव फैल गया. सेवकों ने हालात संभालते हुए उपद्रवियों को बाहर निकाला. शिविर प्रबंधन ने प्रशासन से एफआईआर, आरोपियों की पहचान और शिविर के आसपास स्थायी पुलिस तैनाती की मांग की है.
प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-4, त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया. आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडे और झंडे लेकर शिविर में जबरन घुस आए और आक्रामक नारेबाजी करने लगे. इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच हुई. शिविर में मौजूद सेवकों और कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को शांतिपूर्वक बाहर निकाल दिया, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हालात इतने गंभीर थे कि किसी भी वक्त मारपीट हो सकती थी.
बताया जा रहा है कि शिविर के बाहर ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती श्रद्धालुओं के बीच शांतिपूर्वक विराजमान रहते हैं और बड़ी संख्या में भक्त वहां मौजूद रहते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना से संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई घटना के बाद शिविर प्रबंधन की ओर से प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत में मांग की गई है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही शिविर और उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग भी की गई है.
मेला प्रशासन को घेरा शिकायत में यह भी कहा गया है कि अगर भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी. घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







