
प्रमोशन नहीं मिला… तो जूनियर ने बॉस का घर खरीदा और तुड़वा दिया! वायरल हो रही है ये रेवेंज स्टोरी
AajTak
वॉल स्ट्रीट के मशहूर निवेशक और अरबपति डेविड टेपर इस वक़्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वजह है उनकी रिवेंज स्टोरी, जिसके बारे में खुद उनका कहना है कि इससे साबित होता है, दुनिया में थोड़ा-सा न्याय है. 43 मिलियन डॉलर में खरीदा एक्स-बॉस का घर
सोचिए, आपको प्रमोशन न मिले और आप इसका बदला अपने बॉस से ऐसे लें कि पूरी दुनिया देखती रह जाए. ऐसा ही किया अमेरिकी अरबपति डेविड टेपर ने. साल 1989 में जब गोल्डमैन सैक्स के बॉस जॉन कोरजाइन ने उन्हें पार्टनरशिप देने से मना कर दिया, तब शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फैसला इतिहास बनेगा. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
वॉल स्ट्रीट के मशहूर निवेशक और कैरोलाइना पैंथर्स के मालिक डेविड टेपर हाल ही में सुर्खियों में रहे. 67 साल के अरबपति न सिर्फ अपने शातिर बिजनेस दिमाग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि इस बात के लिए भी मशहूर हैं कि वे किसी भी कीमत पर अपने अपमान को नहीं भूलते.
प्रमोशन न मिलने का गुस्सा
1989 के मार्केट क्रैश के बाद गोल्डमैन सैक्स को संभालने में टेपर का बड़ा योगदान था. इसके बावजूद तत्कालीन सीईओ जॉन कोरजाइन ने उन्हें पार्टनरशिप के प्रमोशन से वंचित कर दिया. इस अपमान से आहत टेपर ने गोल्डमैन सैक्स छोड़कर अपनी हेज फंड कंपनी Appaloosa Management की शुरुआत की. आगे चलकर यही कंपनी वॉल स्ट्रीट की सबसे सफल हेज फंड फर्मों में से एक बनी.
43 मिलियन डॉलर में खरीदा एक्स-बॉस का घर













