
'प्रधानमंत्री युद्ध रुकवा सकते हैं, तो...', पराली के मुद्दे पर बोले CM भगवंत मान
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए सिर्फ पंजाब को दोषी ठहराना गलत है. उन्होंने कहा कि फसल अभी आई ही नहीं, तो पराली कैसे जली? मान ने केंद्र से अपील की कि प्रधानमंत्री सभी राज्यों को बुलाकर समाधान निकालें, किसानों को दोष नहीं बल्कि मदद मिले.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार और केंद्र पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हर बार दिल्ली की खराब हवा का ठीकरा पंजाब पर फोड़ा जाता है, जबकि सच्चाई कुछ और है. मान ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के जज भी कह चुके हैं कि “पंजाब का मतलब सिर्फ पराली का धुआं नहीं है.”
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब की लगभग 70–80 प्रतिशत फसल अभी आई ही नहीं है. अब तक सिर्फ 90 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है, तो सवाल उठता है कि जब फसल कटी ही नहीं, तो पराली कैसे जलाई गई? उन्होंने कहा कि पराली का असर धीरे-धीरे फैलता है, पहले सिरसा में दिखता है, फिर बाकी जगहों पर.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पंजाब से हवा दिल्ली तक जाती है, तो हरियाणा के ऊपर से होकर जाती है. फिर हरियाणा को कोई दोष क्यों नहीं देता? उन्होंने कहा कि पराली का बहाना बनाकर किसान को हर बार बदनाम किया जाता है, जबकि दिल्ली के एयर क्वालिटी लेवल 400–900 तक पहुंचने के कई और कारण हैं.
भगवंत मान: किसान को दोष नहीं, समाधान दो
भगवंत मान ने कहा कि किसानों को अपराधी की तरह पेश करना गलत है. उन्होंने केंद्र से सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री युद्ध रोक सकते हैं और दुनिया उन्हें ‘विश्वगुरु’ कहती है, तो पराली का हल निकालना उनके बस में क्यों नहीं है? उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को बुलाकर ठोस योजना बनानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: रियलिटी चेक: दिल्ली में प्रदूषण पर ‘डेटा का खेल’! कहीं पेड़ों में छिपे AQI स्टेशन, कहीं डिस्प्ले बोर्ड बंद

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







