
प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से की बात, तनाव कम करने और शांति का किया आह्वान
AajTak
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से टेलीफोन पर बातचीत की. उन्होंने क्षेत्र में सैन्य संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की और तत्काल तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने का अपना आह्वान दोहराया. पीएम मोदी ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की मांग की.
इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में अमेरिका की एंट्री हो गई है. अमेरिकी वायुसेना के बी-2 बॉम्बर विमानों ने कल रात ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए. इस घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से टेलीफोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मेरी बात हुई. हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की. मैंने सैन्य संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की और तत्काल तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने का अपना आह्वान दोहराया. मैंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की मांग की.'
ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने रविवार को ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले करने के लिए अमेरिका की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून, यूनाइटेड नेशन चार्टर (UN Charter) और परमाणु अप्रसार संधि (Nuclear Non-Proliferation Treaty) का गंभीर उल्लंघन बताया. अराघची ने X पर पोस्ट किए गए एक कड़े शब्दों वाले बयान में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका पर शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर 'आपराधिक व्यवहार' करने का आरोप लगाया. ईरानी विदेश मंत्री ने एक पोस्ट में कहा, 'आज सुबह की घटनाएं उकसाने वाली हैं और इसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे.
यह भी पढ़ें: US ने जिस B-2 बॉम्बर से ईरानी परमाणु साइट को बनाया निशाना, जानिए उस पर कितना पैसा खर्च
संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए.' संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों का हवाला देते हुए, अराघची ने यह भी कहा कि ईरान आत्मरक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी विकल्प सुरक्षित रखता है. विदेश मंत्री के पोस्ट के कुछ ही क्षण बाद ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी निंदा करते हुए हमलों को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया.
यह भी पढ़ें: 'सुप्रीम लीडर खामेनेई को निशाना बनाया तो... ', अमेरिकी हमले के बाद ईरान की चेतावनी

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









