
'प्रधानमंत्री भी तो वाराणसी से लड़ते हैं चुनाव', आसनसोल उपचुनाव में बाहरी के आरोप पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
AajTak
पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय सीट से उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बाहरी बताए जाने से लेकर राजनीतिक हिंसा तक, तमाम पहलुओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी.
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर सूबे की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में रहे 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल सीट से नामांकन के बाद आजतक से बात करते हुए बाहरी समेत तमाम पहलुओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी.
शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि टीएमसी की ओर से पहले भी आसनसोल से चुनाव लड़ने को कहा गया था. कलाकार साथी बाबुल सुप्रियो के खिलाफ नहीं लड़ना चाहता था. उन्होंने कहा कि इस दफे तो ममता बनर्जी ने ट्वीट करके मेरा नाम अनाउंस कर दिया. मुझे मेरे साथियों ने बताया और कहा कि अब ना मत करना.
बिहारी बाबू के उपनाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझ पर बाहरी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी तो वाराणसी से लड़ते हैं तो वे क्या कहलाएंगे. मैं बंगाल की संस्कृति से जुड़ा हुआ हूं, बाहरी नहीं हूं. शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल से ऐतिहासिक जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व और उनकी क्षमता ने मुझे प्रेरित किया है, प्रभावित किया है.
उन्होंने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने आठ साल में कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया. वे केवल फिल्म का प्रचार कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि खुद कई शोध कश्मीरी पंडितों पर किए थे. यासीन मलिक और कश्मीर के पीड़ितों को बुलाया था और उन्हें बोलने का मौका दिया था.
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि फिल्म सत्य पर आधारित है लेकिन सत्य नहीं. ये अर्ध सत्य भी हो सकती है. बंगाल की राजनीतिक हिंसा को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह बीजेपी का प्रोपेगैंडा है. बीजेपी के बर्तनों को अच्छी तरह जानता हूं. बीजेपी आईटी सेल में मेरे कई मित्र हैं. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









