
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मोरबी सरकारी अस्पताल का हुआ रंग-रोगन, विपक्ष ने की आलोचना
The Wire
गुजरात के मोरबी शहर में पुल टूटने से हुए हादसे में घायल लोगों को यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले अस्पताल का रंग-रोगन कराए जाने पर कांग्रेस ने कहा है कि अस्पताल ‘शहंशाह’ के स्वागत को तैयार है. ये है गुजरात का मॉडल. एक तरफ मौत का हाहाकार है, दूसरी तरफ ‘राजा जी’ का इवेंट रचा जा रहा है.
मोदी मंगलवार को अस्पताल आएंगे. इसके मद्देनजर मजदूरों को 300 बिस्तर वाले अस्पताल के एक हिस्से को साफ करते तथा पेंट करते हुए देखा गया. यह अस्पताल भूतल के साथ दो मंजिला बना हुआ है. #Morbi : PM के दौरे से ठीक एक रात पहले मोरबी सिविल अस्पताल में नया रंग व नई टाइलें अन्य नवीनीकरण के काम शुरू हो गए, क्योंकि प्रधानमंत्री कल मोरबी सिविल अस्पताल जाने वाले हैं, जहां प्रधानमंत्री पीड़ितों से मिलेंगे।#Gujarat #MorbiBridgeCollapse pic.twitter.com/qhlI0dNHex त्रासदी का इवेंट PM मोदी कल मोरबी के सिविल अस्पताल जाएँगे – उसके लिए अस्पताल का रंग रोगन इत्यादि युद्ध स्तर पर हो रहा है Morbi Civil Hospital का दृश्य… पीएम की मुलाकात से पहले मोरबी सिविल अस्पताल की पुताई शुरू ! यह मोरबी का सिविल अस्पताल है जहा अनेक शव दिनभर से उठाए जा रहे थे लेकिन अब बड़े साहब आ रहे है तो सारा तंत्र उसी की जमावट में लगा हुआ है ताकि अपनी नाकामी को छुपाया जा सके।#MorbiBridgeCollapse pic.twitter.com/bhrQUaCP2E आज उसी अस्पताल को सजाया-संवारा जा रहा है जहां वो खानापूर्ति करने जा रहे है।अस्पताल के अंदर सैंकड़ों लाशों का ढ़ेर है।पूरा देश #गुजरात हादसे से गमजदा है लेकिन एक विशेष शख़्स ड्रेस बदलने व फोटो खिंचवाने में मस्त और व्यस्त है।
एक डॉक्टर ने बताया कि मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने की घटना में घायल हुए छह लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार से पांच अन्य घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी तक 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. — Kaushik Kanthecha (@Kaushikdd) October 31, 2022 कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं। चमचमाती दिवारें और नई टाईलों से सुसज्जित अस्पताल में घायल शायद बेहतर महसूस करें – यही उम्मीद होगी कल प्रधानमंत्री के Photoshoot में कोई कमी ना रह जाए इसलिए अस्पताल की मरम्मत की जा रही है। जिसने भी ऑर्डर दिए उनको शर्म आनी चाहिए, — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) October 31, 2022 जहां लाशें पड़ी हो वहाँ कोई रंगाई पुताई करवाता है क्या? pic.twitter.com/zFNtgOYdBu
PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। मोरबी त्रासदी में क़रीब 200 लोगों की मौत की खबर है #Morbi pic.twitter.com/joSjpCYnUU अगर भाजपा ने 27 वर्षों में काम किया होता तो आधी रात को अस्पताल को चमकाने की जरूरत न पड़ती।#BJPCheatsGujarat pic.twitter.com/h83iUmPzKA जब सफाई रखनी थी तब रख नही पाए, और जब इतनी मौत होने के बाद देश रो रहा हैं तब आप रंगरोगान कर रहे हैं. #GujaratModel pic.twitter.com/LJC69cFCmt — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 1, 2022
इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं। pic.twitter.com/MHYAUsfaoC — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 31, 2022 — AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2022 — Shankersinh Vaghela (@ShankersinhBapu) November 1, 2022

योगी आदित्यनाथ की पहचान भारत के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर इस वजह से विशेष रही कि उन्होंने एक अभियान चलाकर नफ़रती भाषण और नफ़रती अपराधों के सभी आरोपियों को बरी कर दिया- और इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने ख़ुद से ही की. वे देश के सबसे ज़्यादा ध्रुवीकरण करने वाले, लेकिन साथ ही बेहद लोकप्रिय कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी नेताओं में से एक हैं.

महाराष्ट्र के एक स्वयंभू ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात को पुलिस ने नासिक से गिरफ़्तार किया है. उन पर एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन साल तक बार-बार रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है. हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा उनके पैर धोने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनका विरोध तेज़ हो गया था.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.



