
प्रदूषण ने बढ़ाई टेंशन, क्या दिल्ली-NCR में लागू होगा GRAP-4, स्कूल ऑनलाइन करने की तैयारी
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI लेवल 450 से भी ऊपर पहुंच चुका है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अब सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई हैं. उम्मीद है कि AQI लेवल बढ़ने के बाद अब स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला जल्द लिया जा सकता है.
दिल्ली-NCR की हवा जहरीली होने के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. GRAP-III लागू होने और एक्यूआई (AQI) 400 के पार जाने के बाद अब दिल्ली-NCR के स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन की जा सकती हैं. बता दें कि इस समय दिल्ली की हवा एकदम शांत स्थिति में है और AQI लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है.
शनिवार की दोपहर दिल्ली का AQI 450 के करीब दर्ज किया गया है. दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू होने के बाद देखरेख के लिए बनाई गई उप-समिति ने शनिवार को एक अहम बैठक की. इस बैठक में IMD और IITM के उपलब्ध कराए गए पूर्वानुमान के आंकड़ों और मौसम संबंधी स्थितियों के बारे में बात की गई.
धीरे-धीरे हो सकता है सुधार
समिति ने मीटिंग में हालात की समीक्षा करते हुए कहा कि GRAP-III अभी 22 दिसंबर की शाम को लागू किया गया है. इसेक बाद अभी AQI के स्तर और उसके प्रभाव की प्रतीक्षा करना ही ठीक है. फिलहाल, IMD और IITM के पूर्वानुमान भी दिल्ली के औसत AQI में धीरे-धीरे सुधार का संकेत दे रहे हैं.
हालात पर कड़ी निगरानी
उप-समिति ने सर्वसम्मति से GRAP-IV के तहत अधिक कठोर एक्शन लागू करने से पहले इंतजार करने और देखने का निर्णय लिया. GRAP के चरण-I, II और III के तहत चल रही कार्रवाई फिलहाल जारी रहेगी और उप-समिति आगे के निर्णय के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









