
प्रदर्शन-झड़प और पथराव... पुलवामा शहीद की पत्नियों की क्या है मांग? सचिन पायलट ने भी गहलोत सरकार को घेरा
AajTak
राजस्थान के जयपुर में वीरांगनाएं मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर धरना दे रहीं थीं. इस मामले में बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने गहलोत सरकार पर वीरांगनाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है. वहीं सचिन पायलट भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से पुलिस की बदसलूकी को लेकर चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने मांग की थी कि बदसलूकी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो.
जयपुर में पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के प्रदर्शन पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी इस मामले को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गई है. पिछले कई दिनों से सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है. पुलवामा की वीरांगनाओं के साथ पुलिस ने जो सलूक किया और उनकी आवाज मुखर करने वाले बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के साथ जो बर्ताव हुआ, उसे लेकर भाजपा ने आंदोलन शुरू किया है.
जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में वीरांगनाओं और किरोड़ीलाल मीणा के साथ बदसलूकी को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पार्टी मुख्यालय से सहकार भवन की ओर निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जबरदस्त झड़प हुई.
इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर हल्का पथराव भी किया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए. वहीं एक पुलिसकर्मी का डंडा खींचकर कुछ कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया, लेकिन पदाधिकारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया.
वहीं विरोध-प्रदर्शन के दौरान विधायक मदन दिलावर को चोट लग गई तो पुलिस जवानों के पैरों में ही लेट गए. वहीं बैरीकेड पार करने के प्रयास में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के पैर में फिर से उसी जगह चोट लगी, जहां पिछले प्रदर्शन में लगी थी.
इस दौरान प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के साथ उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे. करीब आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सभा भी की.
धरने पर बैठी वीरांगनाओं की ये हैं मांगें

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











