
प्रताप सारंगी के माथे पर चोट, राहुल गांधी को देखते ही बरस पड़े बीजेपी सांसद... देखें धक्का कांड का पूरा VIDEO
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी के माथे पर चोट आई है. सारंगी ने कहा, ''मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया. इसके बाद में गिर गया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के द्वारा भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गुरुवार को हो रहे प्रोटेस्ट के वक्त बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के घायल होने के बाद संसद में तनाव बढ़ गया है. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया, जिससे प्रताप सारंगी को चोटें आईं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल पर प्रोटेस्ट के दौरान दो बीजेपी सांसदों पर हमला करने का आरोप लगाया है. इस आरोप का कांग्रेस ने जोरदार खंडन किया है.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के माथे पर चोट आई है. सारंगी ने कहा, ''मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया. इसके बाद में गिर गया."
धक्का-मुक्की के बाद क्या हुआ?
बीजेपी सांसद सारंगी के गिरने के बाद राहुल गांधी पलटकर उन्हें देखने के लिए आते हैं लेकिन सत्ता के पक्ष के सांसदों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया. इस दौरान बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की आवाज आई, "क्या राहुल, शर्म नहीं आती.गुंडागर्दी करते हो, बूढ़े को गिरा दिया."
इस पर राहुल गांधी ने कहा, "इन्होंने मुझे धक्का दिया." इसके बाद राहुल गांधी वापस लौट जाते हैं. बता दें कि इस दौरान बीजेपी सांसदों की तरफ से नारेबाजी भी की गई.
'कैमरे में सब कैद...'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











