
प्रतापगढ़: राजा भैया के पिता को 3 दिनों के लिए किया गया नजरबंद, मुहर्रम पर पुलिस का एहतियातन कदम
AajTak
उदय प्रताप सिंह मुहर्रम के दसवें के दिन कुंडा के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे के शेषपुर गांव में सड़क जाम करने की कोशिश करते रहे हैं. इस वजह से प्रशासन को भारी पुलिस बल लगाकर मुहर्रम का जुलूस निकलवाना पड़ता है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को एक भार फिर हाउस अरेस्ट किया गया है. हर बार की तरह इस बार भी राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. बता दें कि मोहर्रम के मौके पर राजा भैया के पिता के विरोध की वजह से उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाता है. मुहर्रम के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तीन दिनों के लिए भदरी महल में उनको हाउस अरेस्ट किया है.
मुहर्रम के मौके पर करते रहे हैं विरोध
उदय प्रताप सिंह मुहर्रम के दसवें के दिन कुंडा के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे के शेषपुर गांव में सड़क जाम करने की कोशिश करते रहे हैं. इस वजह से प्रशासन को भारी पुलिस बल लगाकर मुहर्रम का जुलूस निकलवाना पड़ता है. कानून व्यवस्था ना बिगड़े, इसके लिए एहतियात के तौर पर उदय प्रताप सिंह को नजरबंद किया गया है.
बता दें कि राजा भैया के पिता को इससे पहले भी मुहर्रम जैसे संवेदनशील मौकों पर हाउस अरेस्ट किया जा चुका है क्योंकि वो विरोध करते हैं.
यह भी पढ़ें: Pratapgarh Election Result : प्रतापगढ़ से सपा के शिवपाल सिंह पटेल जीते, राजा भैया के गढ़ में BJP की हार
पहले भी चर्चा में रहे हैं उदय प्रताप सिंह

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









