
प्रतापगढ़ में ड्रग माफिया पर शिकंजा... UP पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी कैश बरामदगी, 22 घंटे चली गिनती
AajTak
प्रतापगढ़ में पुलिस ने जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापा मारकर ₹2.01 करोड़ कैश, 6.075 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक बरामद की. पुलिस ने उसकी पत्नी रीना मिश्रा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह जेल से नशे का कारोबार चला रहा था. फर्जी जमानत और करोड़ों की संपत्ति कुर्की का खुलासा हुआ है. कुल बरामदगी करीब ₹3 करोड़ आंकी गई है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. मानिकपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो जेल से ही नशे का कारोबार चला रहा था. पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब ₹2.01 करोड़ कैश, 6.075 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की. बरामद रकम की गिनती में पूरे 22 घंटे लग गए. यह पुलिस इतिहास में ड्रग केस से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी कैश रिकवरी बताई जा रही है.
अतीक-अशरफ पर शिकंजा कसने वाले अफसर ने दी बड़ी कार्रवाई को अंजाम
इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया, जो पहले प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर चुके हैं. उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने जेल में बंद तस्कर राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापा मारा. इस छापेमारी में गिरोह की मुखिया रीना मिश्रा, उसका बेटा विनायक मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा, रिश्तेदार अजीत कुमार मिश्रा और यश मिश्रा गिरफ्तार किए गए.
यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: युवक ने पुलिस लॉकअप में काटा अपना गला, दारोगा सस्पेंड; 5 तक कस्टडी में रखने का आरोप
जेल से चला रहा था तस्करी का नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ कि राजेश मिश्रा, जो पहले से जेल में बंद है, वहीं से नशे के कारोबार का संचालन कर रहा था. वह अपने परिवार के सदस्यों को फोन या मुलाकात के जरिए निर्देश देता था. पूरा नेटवर्क गांव और आसपास के इलाकों तक फैला हुआ था. पुलिस ने बताया कि गिरोह लंबे समय से गांजा और स्मैक की तस्करी में सक्रिय था और अवैध कमाई से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर चुका था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










