
प्रताड़ना, शिकायत और अनदेखी... दिल्ली में 16 साल के स्टूडेंट ने क्यों की खुदकुशी? नोट में जो लिखा वो दहला देगा
AajTak
राजधानी दिल्ली की ये घटना झकझोर देने वाली है. यहां 16 साल के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. उसने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर जान देने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें ऑर्गन डोनेट करने की बात लिखी और कुछ टीचर्स पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. घटना के बाद स्कूल के बाहर पैरेंट्स का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जबकि पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली में 16 साल के छात्र की आत्महत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को 10वीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दे दी थी. सुबह वह अपने ड्रामा क्लब की एक्टिविटी के लिए घर से निकला था. इस घटना ने स्कूल प्रशासन और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस के मुताबिक, छात्र दोपहर 2:34 बजे प्लेटफॉर्म से कूदा. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे BLK अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. छात्र के पास मिले सुसाइड नोट में कई शिक्षकों के नाम हैं, जिन पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है. नोट में लिखा है कि स्कूल में होने वाली परेशानियों ने उसे भीतर तक तोड़ दिया था.
सुसाइड नोट की कुछ पंक्तियां बेहद दर्दनाक हैं, जो नोट मिला है, उसमें लिखा है-
'मेरे पैरेंट्स् ने बहुत कुछ किया. आई एम सॉरी, मैं उनको कुछ नहीं दे पाया. सॉरी भैया, मैं बद्तमीज था. सॉरी मम्मी आपका इतनी बार दिल तोड़ा, अब आखिरी बार दिल दुखाऊंगा.'
छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि बेटा कई महीनों से स्कूल में अपने साथ होने वाले बर्ताव से परेशान था. कई बार बेटे की हालत को लेकर चिंता जताई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









