
प्रज्वल रेवन्ना के परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, युवक ने लगाया मां के अपहरण का आरोप
AajTak
मैसूर के एक पुलिस स्टेशन में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मां का अपहरण कर लिया गया है. आरोप है कि उसकी मां का अपहरण प्रज्वल रेवन्ना की मां के कहने पर किया गया है. सूत्रों के अनुसार युवक की मां प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न की शिकार थी.
सेक्स स्कैंडल में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना के परिवार की मुश्किलें भी अब बढ़ रही हैं. मैसूर के एक पुलिस स्टेशन में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मां का अपहरण कर लिया गया है. आरोप है कि उसकी मां का अपहरण प्रज्वल रेवन्ना की मां के कहने पर किया गया है.
सूत्रों के अनुसार युवक की मां प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न की शिकार थी. उधर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67 साल) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33 साल) की सेक्स स्कैंडल केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.
दूसरी शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया बयान
मामले में एक शिकायतकर्ता ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया है. वह अपना बयान दर्ज कराने वाली दूसरी शिकायतकर्ता है.
एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनकी मेड (घरेलू सहायिका) की शिकायत पर यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी. अब विशेष जांच दल (SIT) ने केस की जांच के सिलसिले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया था.
एचडी रेवन्ना ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








