
प्रचंड ठंड अब पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सबको करेगी परेशान!
AajTak
देशभर में ठंड अपना कहर बरपा रही है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर ओर ठंड का प्रकोप जारी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ा दी है. उत्तर भारत में तो कई राज्यों में शीतलहर, घना कोहरा और गिरते न्यूनतम तापमान ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में ठंड अभी और बढ़ने वाली है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











