
प्रकाश जावड़ेकर ने सीएम ममता पर साधा निशाना, कहा- लोगों को डराने की कोशिश की गई
AajTak
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्तार अब्बस नकवी, अनिल बलूनी समेत कई लोगों ने आज चुनाव आयोग के सामने तीन-चार मुद्दे उठाए हैं. हमने चुनाव आयोग को फोटो और अन्य सबूत दिए हैं. लोकतंत्र का इससे ज्यादा अपमान और क्या हो सकता है.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, पहली बार देखा कि एक सीएम पोलिंग बूथ के अंदर धरना करती हैं, पत्रकार वार्ता करती हैं और उनके समर्थक पोलिंग बूथ के बाहर पत्थरबाजी करते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को डराने की कोशिश की गई है. इसलिए उनपर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्तार अब्बस नकवी, अनिल बलूनी समेत कई लोगों ने आज चुनाव आयोग के सामने तीन-चार मुद्दे उठाए हैं. हमने चुनाव आयोग को फोटो और अन्य सबूत दिए हैं. लोकतंत्र का इससे ज्यादा अपमान और क्या हो सकता है. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. डायमंड हार्बर में हमारे उम्मीदवार पर हमला हुआ है. वहां पर अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है. वो हार रही हैं और इसी बौखलाहट में ये सब कर रही हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











