
प्यार, शादी और हाईवोल्टेज ड्रामा... पहली बीवी के होते घर ले आया दूसरी दुल्हन, मच गया बवाल
AajTak
लखनऊ में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. दुल्हन का कहना है कि मैट्रिमोनियल के जरिए उसकी एक युवक से मुलाकात हुई. दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली. लेकिन ससुराल पहुंच कर उसे पता चला कि उसका पति को पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवक और युवती के बीच बातचीत शुरू हुई. दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी कर ली. लेकिन जब युवती अपने ससुराल पहुंची तो उसके होश उड़ गए. पता चला कि युवक तो पहले से ही शादीशुदा है और घर में उसकी दूसरी बीवी और एक बेटा भी है. जैसे ही पहली बीवी ने पति की दूसरी दुल्हन को देखा तो वहां हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. जिसके बाद नई नवेली दुल्हन यानि युवक की दूसरी बीवी ने थाने में FIR दर्ज करवा दी.
दुल्हन ने कहा कि पति ने उसे धोखा दिया है. वो पहले से ही शादीशुदा था. लेकिन इस बारे में उसे बताया नहीं गया. पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली पूजा सोमवार को थाने पहुंचे. उसने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट shaadi.com के जरिए उसकी मुलाकात रोशन नामक युवक के साथ हुई थी. जो कि लखनऊ का रहने वाला है.
दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत शुरू की. जल्द ही दोनों के बीच प्यार भी हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. आरोपी फिर उससे मिलने कोलकाता आया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. जब रोशन उसे लेकर ससुराल पहुंचा तो वहां एक महिला और लड़का भी था. पता चला कि वो महिला कोई और नहीं, बल्कि रोशन की पहली बीवी है. और वो बच्चा रोशन का बेटा है. यह देखते ही पहली पत्नी भी हैरान रह गई. इसी बात को लेकर वहां हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.
पीड़िता पूजा ने कहा कि लेकिन फिर भी वो समझौता करके रोशन के साथ रहने के लिए तैयार थी. वो बस अपना हक चाहती थी. मगर पहली बीवी ने इस बात को लेकर उससे लड़ाई और मारपीट करना शुरू कर दिया. पूजा ने फिलहाल रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने भी FIR दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, इस मामले में आरोपी रोशन के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







