
प्यार भी और कत्ल भी... एक शख्स ने बीवी की हत्या से पहले बेटे को इसलिए दी मौत
AajTak
हरियाणा में सोनीपत के खरखोदा थाने में पुलिस वाले और लोग उस वक्त हक्का-बक्का रह गए, जब उन्होंने खून से सने कपड़ों में एक शख्स को आते देखा. पुलिस के सामने आते ही उसने कहा कि साहब, मैंने अपनी बीवी और सात साल के बेटे की हत्या कर दी है. उसकी बातें सुनकर पुलिस वाले हैरान रह गए.
सोनीपत के गांव गोपालपुर में शमशेर अपनी बीवी और सात साल के बच्चे के साथ रहता था. वो बीवी और अपने बेटे को बहुत प्यार भी करता था. मगर, कुछ समय पहले उसे पत्नी के करेक्टर पर शक हो गया था. इसी को लेकर शुक्रवार देर रात वो चुपचाप छत पर गया और सात साल के बेटे इशांत की गला दबाकर हत्या कर दी.
पत्नी की गर्दन पर सात से आठ वार किए
इसके बाद वो नीचे आया और पत्नी कुसुम के गले पर धारदार हथियार से वार करने शुरू कर दिए. वो हमले कर रहा था और पत्नी रहम की भीख मांग रही थी. मगर, उसका दिल नहीं पसीजा. एक के बाद एक उसने पत्नी की गर्दन पर सात से आठ वार किए. इसके उसकी मौत हो गई.
'बेटे को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि...'
पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद वो खरखोदा थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद थाना पुलिस उसको लेकर गांव पहुंची तो सनसनी फैल गई. पुलिस ने घटनास्थल पर शव पड़े देखे. इस मामले में एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि उसने अपने बेटे को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके जेल जाने के बाद बेटे का लालन-पालन कौन करेगा.
सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस का बयान

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










