
प्यार, गुस्सा और बर्बरता, गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मारी लातें, बॉयफ्रेंड की हैवानियत का VIDEO
AajTak
रीवा जिले में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका बेरहमी से पीटा. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लड़की के साथ हुई बर्बरता देखकर लोग सिहर उठे. वीडियो आप देख सकते हैं कि हैवान बने प्रेमी ने पहले तो लड़की को जोरदार तमाचा मारा फिर जमीन पर पटककर लातों से उसके मुंह और शरीर पर हमले किए. इससे लड़की बेहोश हो गई.
मध्य प्रदेश में रीवा जिले में दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करके साथ चलने की जिद कर रही थी. इससे नाराज होकर प्रेमी ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पहले तो प्रेमिका को जोरदार तमाचा मारा फिर जमीन पर पटककर लातों से उसके मुंह और शरीर पर हमले किए. इससे लड़की बेहोश हो गई.
शादी की बात से गुस्साया प्रेमी
घटना जिले के मऊगंज की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी प्रेमिका गांव की सुनसान कच्ची सड़क पर खड़े थे. प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी. उसका कहना था कि शादी करके साथ चलते हैं. इतनी सी बात प्रेमी को नागवार गुजरी और देखते ही देखते उसने प्रेमिका के साथ गाली-गलौच करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी.
जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा
पिटाई के चलते लड़की घंटों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही. ये पूरी घटना पास ही खड़े किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर ली. इस दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया.
दोनों के बीच प्रेम संबंध

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









