
प्यार की 'सजा'! सिर मुड़वाकर युवक को जूते की माला पहनाया, गांव में घुमाया
AajTak
जबलपुर में एक दलित युवक को सवर्ण लड़की से प्रेम करने की कथित सजा सिर मूंडकर और गले में जूतों की माला पहना कर दी गई. आरोप के मुताबिक जिस लड़की से वो प्यार करता था, उसी के घरवालों ने ये सब किया.
जबलपुर में एक दलित युवक को सवर्ण लड़की से प्रेम करने की कथित सजा सिर मूंडकर और गले में जूतों की माला पहना कर दी गई. जबलपुर पुलिस ने इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जबलपुर पुलिस के मुताबिक दमन खामरिया गांव के रहने वाले राज कुमार देहरिया ने शिकायत दर्ज करा इस तरह के आरोप लगाए. जबलपुर से दमन खामरिया गांव की दूरी 40 किलोमीटर है. राज कुमार देहरिया ने शिकायत में कहा कि उसका सिर मूंडकर चेन से बांधा गया, गले में जूते की माला डाल कर पूरे गांव में घुमाया गया.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










