
प्यार का खौफनाक अंजाम, विवाहिता को पड़ोसी से हुआ प्यार, इस हाल में मिलीं लाशें
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में पानी के बड़े गड्ढे में दो लाशें मिलीं. जो कि काफी दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण फूल और सड़ चुकी थीं. इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. ये लाशें प्रेमी युगल की हैं. इसमें युवती शादीशुदा थी. दोनों कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे.
राजस्थान के बाड़मेर में एक युवक और युवती का शव टांके (पानी का एक बड़ा गढ्ढा) में तैरता हुआ मिला. पास में ही दोनों के कपड़े और जूते पड़े हुए थे. इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस ने जांच और पूछताछ शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.
गौरतलब है कि मोतीसरा गांव निवासी लीलाराम अपने खेत में पहुंचा. यहां उसने पानी के टांके से बदबू महसूस की. पास जाने पर उसने कुछ कपड़े और चप्पल देखी. टांके के अंदर ही दो लाशें थीं. उसने घटना की जानकारी सरपंच और पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों के परिवार को बुलाया.
काफी दिन पुराने होने के कारण शव फूल और सड़ चुके थे. ऐसे में जेसीबी की मदद से टांके के ऊपरी हिस्से को तोड़ा गया. इसके बाद शवों को निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
13 नवंबर से लापता थी विवाहिता पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया है कि 14 नवंबर को विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी. इसमें परिजनों ने बताया गया था कि 13 नवंबर को ससुराल से विवाहिता चणनी पत्नी विशनाराम सिणधरी घर से निकल गई थी, जो वापस नहीं लौटी. रिपोर्ट में परिजनों ने जोगाराम नामक युवक पर संदेह जाहिर किया था.
इस मामले में पुलिस ने हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु तक विवाहिता और युवक को ढूंढने के लिए टीमें भी भेजी थीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था. पुलिस और परिवार के लोग लगातार तलाश कर रहे थे. अब 13 दिन बाद दोनों के शव पानी में तैरते हुए मिले हैं. बताया जा रहा है कि जोगाराम हैदराबाद में कामकाज करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से गांव में ही था. विवाहिता के साथ जोगाराम का भी लापता हो गया.
सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुमशुदा विवाहिता और युवक के शव मिले हैं. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








