
प्याज के गिरते रेट से परेशान किसान ने फसल पर ही चला दिया ट्रैक्टर, देखें वीडियो
AajTak
महाराष्ट्र में प्याज के रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. एक क्विंटल प्याज की कीमत सिर्फ 500 रुपये रह गई है. खबर आ रही है कि प्याज के गिरते रेट से परेशान नासिक जिले के नैताले के किसान सुनील रतन बोरगुडे ने अपने दो एकड़ खेत में कटी हुई प्याज की फसल पर रोटावेटर चढ़ाकर उसे मिट्टी में मिला दिया.
महाराष्ट्र में प्याज का रेट अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है. एक क्विंटल प्याज अब सिर्फ 500 रुपये में मिल रही है. जनवरी महीने में प्याज का औसत भाव 1392 रुपये प्रति क्विंटल था. वहीं, फरवरी महीने में इस भाव में तकरीबन 800 रुपये की गिरावट आई है. हालात ऐसे हैं कि किसान अपनी लागत की आधी रकम भी नहीं निकाल पा रहा है.
खड़ी फसल पर किसान ने चलाया रोटावेटर
प्याज के गिरते रेट से परेशान नासिक जिले के नैताले के किसान सुनील रतन बोरगुडे ने अपनी दो एकड़ में कटी हुई प्याज की फसल पर ट्रैक्टर और रोटावेटर चढ़ाकर उसे मिट्टी में मिला दिया. उन्होंने दिसंबर 2022 में दो एकड़ में लाल प्याज लगाए थे. इस दौरान उनकों कुल एक लाख रुपये की लागत आई. अब मार्केट में एक क्विंटल प्याज की कीमत 500 रुपये हो गई है. इसके उलट प्याज बेचने में ही खर्चा हो रहा है यानी कि प्याज को ट्रैक्टर से ले जाने में काफी खर्चा हो जा रहा है.
नासिक के अलावा अहमदनगर में भी प्याज के रेट में गिरावट
नासिक के अलावा अहमदनगर में भी प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. यहां के अहमदनगर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव संजय काले के मुताबिक रोजाना 60 हजार से 1 लाख क्विंटल तक प्याज की बोरियां मार्केट मे आ रही हैं. एक नंबर प्याज को 1 हजार रुपये, 2 नंबर प्याज को 700 रुपये ,3 नंबर प्याज को 500 रुपये और 4 नंबर प्याज पर 250 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है.
क्यों प्याज के रेट में आई गिरावट?

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










