
पौड़ी की मजार का विवाद गर्माया, VHP ने विधायक राजकुमार पोरी का किया विरोध
AajTak
मजार की टीन शेड के लिए पौड़ी विधायक ने दो लाख रुपए विधायक निधि से जारी किए थे. इसका विरोध हुआ और अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद ने विधायक के फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है. बीएसपी की मांग है कि जल्द से जल्द मजार को हटा लिया जाए.
पौड़ी जिले में कल्जीखाल विकासखंड के किमोली गांव के जंगलों में मजार मौजूद है. पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी की मुश्किलें इसी मजार के कारण बढ़ गई है. दरअसल, मजार पर टीन शेड लगाने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी विधायक ने दो लाख रुपए विधायक निधि से जारी किए थे. अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
इस मामले में विश्व हिंदू संगठन (Vishwa Hindu Parishad) ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायक राजकुमार पोरी के इस कदम का विहिप ने विरोध किया है. परिषद के जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल ने मजार हटाने की मांग की है. साथ ही कहा है कि यदि मजार को जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
विश्व हिंदू परिषद की यह है मांग
मामले पर विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल ने कहा, ''एक ओर देवभूमि में मंदिरों के निर्माण को विधायक नियमों से बाहर बताते हैं. वहीं, दूसरी ओर मजार के साइड डेवेलपमेंट के लिए खुले आम विधायक निधि जारी कर रहे हैं. साथ ही विधायक राजकुमार पोरी यह भी कह रहे हैं कि किमोली गांव की मांग पर टीन शेड के लिए विधायक निधि से राशि जारी की गई. इसमें बुराई क्या है.''
जल्द से जल्द हटाई जाए मजार
विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल का कहना है कि मजार के लिए विधायक निधि से राशि जारी की गई है. हमारी मांग है कि उस मजार को जल्द से जल्द हटा लिया जाए. यदि हमारी इस मांग को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











