
पोस्ट ऑफिस से 'मुर्दे' निकाल ले गए पेंशन के 27 लाख! अफसर बोले- और ज्यादा हो सकती है राशि
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में फर्जीवाड़ा कर मृत पेंशनधारकों के खातों से करीब 27 लाख रुपये निकाल लिए गए. इस मामले में विभाग की शिकायत के आधार पर दो डाक कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मृतकों के खातों से फर्जी अंगूठे, हस्ताक्षर व झूठी गवाही के जरिए रुपये निकाले गए.
हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां मृत पेंशन धारकों के खाते से लाखों की पेंशन निकाल ली गई. दरअसल, सोनीपत के गांव बजाना खुर्द के डाकघर में दो कर्मचारियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के करीब 27 लाख रुपये का गबन कर डाला. विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया.
आरोप है कि मृतकों के खातों से फर्जी अंगूठे, हस्ताक्षर और झूठी गवाही के जरिए यह रुपये निकाले गए. एक कर्मचारी पर करीब 25.33 लाख और दूसरे पर 1.65 लाख के गबन का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाल लिए रुपये
सोनीपत मंडल के डाकघर अधीक्षक ने गन्नौर पुलिस को बताया कि खरखौदा के वार्ड-7 निवासी ऋषिराज नवंबर 2005 से सितंबर 2019 तक गांव बजाना खुर्द में शाखा डाकपाल के पद पर रहे. ऋषिराज ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन) की राशि का गबन किया है. उसने मृत खाता धारकों के खातों में से अलग-अलग समय फर्जी अंगूठा निशान व हस्ताक्षर कर और झूठी गवाही दिखाकर एक लाख 65 हजार 800 रुपये निकाल लिए.
डाक विभाग की ओर से नहीं की गई कोई रिकवरी
आरोप है कि इस मामले में दूसरा डाकपाल पवन कुमार भी शामिल है. पवन कुमार पर 25 लाख 33 हजार 700 रुपये के गबन का आरोप है. थाना गन्नौर में पुलिस ने डाकपाल ऋषिराज व पवन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज कर लिया है. डाक विभाग की तरफ से अब तक मामले में कोई रिकवरी नहीं की गई है. मामले में जांच जारी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








