
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर बढ़ गया ब्याज, इतने महीने में डबल हो जाएगा पैसा
AajTak
किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर मिलने वाले ब्याज दर को भी बढ़ा दिया गया है. लोग किसान विकास पत्र में अपने पैसे डबल करने के लिए भी निवेश करते हैं. इस स्कीम में मिनिमम निवेश की राशि 1000 रुपये है. मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट तय नहीं की गई है.
पोस्ट ऑफिस (India Post) कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) चलाता है. इनमें से कई काफी पॉपुलर भी हैं. ऐसी ही पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra). पिछले दिनों सरकार ने इस स्कीम से जुड़े एक नियम में बदलाव किया था. साथ ही किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर मिलने वाले ब्याज दर को भी बढ़ा दिया गया है. लोग किसान विकास पत्र में अपने पैसे डबल करने के लिए भी निवेश करते हैं.
सरकार ने पैसे डबल होने की अवधि को भी कम कर दिया है. इसलिए अब इस स्कीम में निवेश करने पर अधिक ब्याज के साथ पैसा भी पहले के मुकाबले जल्दी ही डबल हो जाएगा.
कितना बढ़ा ब्याज दर?
किसान विकास पत्र में निवेश पर पहले 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था. लेकिन सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 7.0 फीसदी कर दिया है. नई दर एक अक्टूबर से प्रभावी हो गई है. 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है. किसान विकास पत्र में मिनिमम निवेश की राशि 1000 रुपये है. मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट तय नहीं की गई है.
कितने महीने में डबल होगा पैसा?
किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पहले 124 महीने में डबल हो जाती थी. सरकार ने इसमें भी बदलाव किया है और राशि डबल होने की अवधि को एक महीने कम कर दिया है. अब इस स्कीम में निवेश की राशि 123 महीने यानी 10 साल तीन महीने में डबल हो जाएगी. ये बदलाव भी एक अक्टूबर से लागू हो गया है. देशभर के किसी भी पोस्ट ऑफिस में इस स्कीम में निवेश करके लाभ उठाया जा सकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












