
पोलैंड से ग्रीस जा रही फ्लाइट में बम की खबर, विमान में 190 से ज्यादा यात्री हैं सवार
AajTak
पोलैंड-ग्रीस फ्लाइट में बम होने की सूचना के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. इस विमान की सुरक्षा के लिए ग्रीक युद्धक विमानों को तैनात किया गया. इस विमान की जांच की जा रही है.
पोलैंड से ग्रीस जा रहे रायनियर के एक विमान में रविवार को बम होने की सूचना मिली है. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. ग्रीक रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से जानकारी दी है. इस विमान में 190 से ज्यादा यात्री सवार थे.
रायनियर का ये विमान ग्रीस जा रहा था. बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. आनन-फानन में क्रू से संपर्क किया गया. विमान की सुरक्षा के लिए ग्रीक युद्धक विमानों को तैनात किया गया. विमान को एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया. अब उसकी जांच की जा रही है.
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उत्तर मैसेडोनिया से ग्रीक हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही विमान के साथ दो एफ-16 जेट विमानों ने उड़ान भरी. बोइंग 737 को पहले हंगेरियन युद्धक विमानों द्वारा एस्कॉर्ट किया गया था. विमान को आखिरकार एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अलग इलाके में उतारा गया, जो लगभग 2.5 घंटे की देरी से चल रही थी.
ग्रीक पुलिस प्रवक्ता कॉन्स्टेंटिया डिमोग्लिडो ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. विमान की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्रू मेंबर्स समेत 190 लोग सवार थे. यात्रियों के बाद विमान की जांच की गई है. पूरी तरह जांच हो जाने के बाद ही विमान को आगे उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









