
पोलैंड पर गिरी मिसाइल रूस की है तो पुतिन ने जला लिया है अपना ही हाथ
AajTak
पोलैंड में हुए मिसाइल अटैक के बाद पूरे विश्व में खलबली मच गई है. कहा जा रहा है कि यह मिसाइल रूस ने दागी थी. हालांकि, रूस इस बात से साफ इनकार कर चुका है. अगर यह मिसाइल रूस ने दागी है तो यूक्रेन से जंग के बीच पहली बार किसी तीसरे देश पर सीधा हमला होगा. वहीं पोलैंड नाटो सदस्य भी है. नाटो के आर्टिकल 5 अनुसार, किसी एक सदस्य पर हमला होता है यह सभी पर माना जाता है.
यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के बीच नाटो सदस्य पोलैंड के बॉर्डर पर कथित रूसी मिसाइल के हमले के बाद हड़कंप मच गया है. पोलैंड में हुए मिसाइल अटैक में दो लोगों के मारे जाने की खबर है. अटैक ऐसे समय पर हुआ, जब इंडोनेशिया के बाली में जी-20 देशों की समिट का आयोजन चल रहा है. हालांकि, अभी तक पूरी तरह से यह साफ नहीं हो पाया है कि मिसाइल रूस की ही थी. पोलैंड के विदेश मंत्रालय का दावा है कि जिस मिसाइल से हमला किया गया है, वह रूसी है. दूसरी ओर, रूस ने इस हमले से साफ इनकार कर दिया है.
यूक्रेन और रूस की जंग के बीच यह पहला मौका है, जब युद्ध का सीधा असर किसी तीसरे देश पर पड़ा है. और वह भी खासतौर पर उस देश पर जो नाटो का सदस्य हो. दरअसल, नाटो का एक नियम है कि जो भी इसके सदस्य हैं, अगर कोई एक सदस्य पर भी हमला करता है तो सारे सदस्य देश उसकी मदद करते हैं. ऐसे में अगर यह रूसी मिसाइल ही निकलती है तो यह मामला और ज्यादा बढ़ सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत सभी वैश्विक नेताओं ने पोलैंड पर हुए हमले की निंदा की है.
बॉर्डर पर मिसाइल हमले पर क्या बोला पोलैंड ? पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा है कि जिस मिसाइल से हमला किया गया, वह रूस में बनी हुई है. वहीं पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा ने पहले कहा कि ज्यादा संभावनाएं यही हैं कि यह मिसाइल रूस की है, लेकिन अभी भी इसका मूल पता किया जा रहा है. बाद में पोलैंड के राष्ट्रपति ने बिना रूस का नाम लिए बिना कहा कि अभी तक कोई पक्का सबूत नहीं मिला है कि किसने इस मिसाइल को दागी है.
पोलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक गंभीर स्थिति है, लेकिन हम शांति के साथ इस पर विचार कर रहे हैं. साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि हमले के बाद पोलैंड ने अपनी मिलिट्री की तैयारियों को बढ़ा दिया है.
यूएस अधिकारी का दावा- मिसाइल यूक्रेन की फोर्स ने चलाई पोलैंड समेत सभी देश यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये मिसाइल को कहां से दागी गई है. इसी बीच एक यूएस अधिकारी ने दावा किया है कि यह मिसाइल रूसी नहीं बल्कि यूक्रेन की सेना ने चलाई थी. एपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की फोर्स ने यह मिसाइल रूस की ओर से आ रही मिसाइल के जवाब में चलाई थी, जो पोलैंड में जाकर गिर गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री तक की आई प्रतिक्रिया जी-20 समिट में शामिल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस मिसाइल के मामले में अभी तक रूस को लेकर दावा नहीं किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि जिस मिसाइल से पोलैंड में हमला किया गया, वह रूस की ओर से नहीं दागी गई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











