
पोर्न स्टार को दिल दे बैठे यहां के शादीशुदा सांसद, पत्नी ने कही ये बात
AajTak
सांसद अब प्रेमिका के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की चर्चा हो रही है. उन्होंने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया. उनकी पत्नी भी सांसद हैं. पत्नी ने कहा है कि अब वह राजनीति छोड़ने जा रही हैं.
44 साल के एक जर्मन सांसद ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया. उनकी पत्नी भी सांसद हैं. वह अब प्रेमिका के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की चर्चा हो रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद का नाम हेगन रेनहोल्ड है. वह जर्मनी की फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (FDP) के सांसद हैं. FDP जर्मनी के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. हेगन 2017 से संसद सदस्य हैं.
उनकी 51 साल की पत्नी कैरोलिन प्रीस्लर भी FDP से सांसद हैं. कैरोलिन और हेगन पिछले 16 साल से पति-पत्नी के तौर पर साथ रह रहे हैं. कपल के तीन बच्चे भी हैं.
कौन हैं सांसद हेगन की नई प्रेमिका?
बता दें कि हेगन रेनहोल्ड की नई प्रेमिका का नाम एनीना सेमेलहाक है. एनीना 43 साल की हैं. वह एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने कुछ समय पहले 65 साल के एक करोड़पति शख्स से शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं. अभी वह अपनी खुद की रियल एस्टेट एजेंसी चलाती हैं.
डेली मेल के अनुसार, एनीना और हेगन की मुलाकात महिलाओं के लिए आयोजित एक सरकारी मेंटरशिप सत्र में हुई थी. इसी के बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और हाल ही में उन्होंने साथ रहने का ऐलान कर दिया.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








