
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा
AajTak
दुनिया के प्रतिष्ठित धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके लिए भारत ने 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य शोक की घोषणा की है. जाति और धर्म की सीमाओं से परे जाकर दुनिया के नेताओं ने कहा कि वे विश्वभर में करुणा और न्याय के प्रतीक के रूप में याद किए जाएंगे.
दुनिया के बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी स्मृति में, भारत ने तीन दिवसीय राज्य शोक का ऐलान किया गया है, जो 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान, भारत के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं होगा.
पोप फ्रांसिस के निधन की खबर से देश और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई. वे सामाजिक न्याय, करुणा और विनम्रता के प्रतीक के रूप में माने जाते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया, और उन्हें 'करुणा और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक' के रूप में याद किया.
यह भी पढ़ें: जब पोप फ्रांसिस ने धोए थे हिंदू, मुस्लिम और ईसाई शरणार्थियों के पैर... बोले थे, 'हम सब भाई हैं'
भारतीय नेताओं ने पोप फ्रांसिस को किया याद
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पोप की करुणा और बेहतर दुनिया के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके पोपत्व की खास बातों में रही. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें खासतौर से गरीब और हाशिए पर मौजूद लोगों के प्रति उनकी सेवा के लिए याद किया.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पोप के निधन को मानवता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर कहा कि पोप का जीवन गरीबों के लिए प्रेम और दुनिया के लिए आशा का संदेश था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







