
पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट के बाद भी चेहरे पर शिकन नहीं... जेल में घंटों शतरंज खेलता है श्रद्धा का कातिल आफताब
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब पुलिस की लंबी पूछताछ से गुजर चुका है लेकिन पुलिस अब तक हत्या से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है. आफताब बहुत शातिर है. वह बहुत शांत तरीके से हर सवाल का जवाब दे रहा है. अब आफताब का बड़ा सीक्रेट सामने आया है. वह जेल में घंटों शतरंज खेला करता है.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब पूनावाला आरोपी है. वह कई बार पुलिस की घंटों चलने वाली पूछताछ का सामना कर चुका है. उसका पॉलीग्राफ फिर नार्को टेस्ट हुआ... हर बार उसने बहुत शातिर तरीके से सधे हुए जवाब दिए. पुलिस अब तक की जांच में उससे कुछ भी नया पता नहीं लगा पाई है. पूछताछ के दौरान वह हर समय शांत दिखा. उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई.
अब उसके शौक से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि उसे शतरंज का खेल बहुत पसंद है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक बैरक नंबर-4 में बंद आफताब टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है. वह अपने बैरक में अकेले ही शतरंज की बिसात बिछाता है.
आफताब का आज पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू
आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट हुआ लेकिन इससे पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा है. जानकारी के मुताबिक उसने नार्को टेस्ट में कुछ भी नया नहीं बताया है. वह अबतक पुलिस को जो कुछ बोलता रहा है, वही उसने नार्को टेस्ट में भी कहा. अब आज आफताब का 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' होगा. ये टेस्ट दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही किया जाएगा. पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई नया सुराग मिल सकता है. यह टेस्ट सुबह 10 बजे होगा, जो 3 बजे तक चलेगा.
'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' के लिए FSL के 4 अधिकारी और श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रहे इंवेस्टिगेशन ऑफिसर आफताब के पास तिहाड़ जेल में जाएंगे. इसमें आफताब की काउन्सलिंग की जाएगी. वहीं अगर एक्सपर्ट संतुष्ट नहीं हुए तो आफताब का एक बार फिर टेस्ट हो सकता है.
नार्को टेस्ट में भी हत्या की बात कबूल की

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










