
पॉर्न देखने पर बैन, दूसरी महिला से दोस्ती पर पाबंदी, शादी बचाने के लिए पत्नी ने बनाए अजीब नियम
AajTak
जब दो लोग शादी करते हैं तो वो जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं. हालांकि कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं जब रिश्ता खत्म करने की नौबत आ जाती है. एक महिला ने अपनी शादी को सफल बनाए रखने के लिए अपने और अपने पति के लिए कुछ खास नियम बनाएं. सोशल मीडिया पर महिला का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
शादीशुदा जिंदगी को अच्छी बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिशें करते हैं. अमेरिका की एक महिला ने अपनी शादी को बचाए रखने के लिए अपने पति के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं. महिला का नाम बेली मैकफर्सन है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए बेली ने इन नियमों के बारे में बताया. हालांकि, बेली के ये नियम लोगों को रास नहीं आए. लोगों ने कमेंट्स के जरिए उसे काफी लताड़ लगाई. बेली ने अपने मैरिज रूल्स को प्वाइंट्स में बताया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











