
पॉक्सो मामले में 6 साल की देरी से दाखिल की चार्जशीट, कोर्ट ने जांच अधिकारी को लगाई फटकार
AajTak
कोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अप्रैल 2017 में आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.
दिल्ली की एक अदालत ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में छह साल की देरी के बाद चार्जशीट दाखिल करने पर जांच अधिकारी (IO) को फटकार लगाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु अग्रवाल चार्जशीट दाखिल करने में हुई देरी को माफ किए जाने की याचिका पर सुनवाई कर रही थीं.
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच करने और यह बताने को कहा कि क्या इसे रोकने के लिए कोई तंत्र है. 25 जनवरी के अपने आदेश में, कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अप्रैल 2017 में आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.
हालांकि, कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट 24 दिसंबर, 2024 को ही दाखिल की गई. जिसमें देरी के पीछे के कारण शामिल थे. इस दौरान जांच अधिकारी का तबादला कर दिया गया था; उनके पास काम का बहुत बोझ था; कुछ व्यक्तिगत मुद्दे थे और केस फाइल का रिकॉर्ड गायब हो गया था.
अदालत ने बताया कि आवेदन के साथ कोई दस्तावेज संलग्न नहीं किया गया था, जिससे पता चले कि आईओ ने स्थानांतरण के बाद पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड रूम में अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी. यह साफ है कि आरोप पत्र आईओ के पास ही रहा. आवेदन में बताए गए आधार केवल दिखावा हैं. आईओ ने इतने गंभीर अपराध में छह साल तक आरोप पत्र अपने पास रखा और उसे दाखिल नहीं किया.
अदालत ने आरोप पत्र दाखिल करने को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन को रेखांकित किया. न्यायाधीश ने कहा, 'अपराध के समय बच्चा लगभग सात साल का था और अब, वह लगभग 13-14 साल का होगा. मुझे आश्चर्य है कि छह साल बाद उसे घटना के बारे में कितना याद होगा, क्योंकि उम्र के साथ याददाश्त फीकी पड़ जाती है और बहुत छोटे बच्चों के मामले में तो यह और भी तेजी से फीकी पड़ जाती है.'
एएसजे अग्रवाल ने आगे कहा कि आईओ ने आरोपी का पक्ष लिया और पीड़ित के त्वरित सुनवाई के अधिकार में देरी की. कोर्ट ने कहा 'यह स्पष्ट है कि पुलिस स्टेशन में जांच और संतुलन की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अदालत में भेजे गए आरोपपत्र तुरंत अदालत में दाखिल किए जाएं और यह देखा गया है कि कई मामलों में, आईओ कई वर्षों तक किसी को सूचित किए बिना फाइल अपने पास रखते हैं. ऐसा विशेष रूप से उन मामलों में किया जाता है, जिनमें आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है या वह जमानत पर है.'

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









