
पैसों की तंगी, बेटी के लिए स्कूल बैग नहीं खरीद पा रहा था पिता, फिर फरिश्ता बन शख्स ने ऐसे की मदद
AajTak
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि कैसे उसने उबर ड्राइवर की मदद की. उसे बार-बार घर से फोन आ रहा था. वो काफी परेशान लग रहा था. फोन के दूसरी तरफ उसकी बेटी बोल रही थी.
सोशल मीडिया पर किरन वर्मा नामक शख्स ने दिल को छू जाने वाली एक कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि वो एक उबर ड्राइवर से मिले थे. ये कहानी फेसबुक पर शेयर की गई. पोस्ट में किरन बताते हैं कि यात्रा के दौरान ड्राइवर को उसके घर से फोन आ रहे थे. लेकिन वो बार-बार फोन कट कर रहा था. जब उन्होंने उससे कहा कि फोन उठा ले, तो उन्हें अंदाजा हो गया कि ये शख्स किसी परेशानी में है. जिसके बाद किरन ने ड्राइवर की मदद करने का फैसला लिया. ड्राइवर को उसकी बेटी फोन कर रही थी. उसे एक नया स्कूल बैग चाहिए था.
किरन अपनी पोस्ट में लिखते हैं, 'दूसरी तरफ से फोन पर जो बोल रहा था, उसकी आवाज मुझ तक आ रही थी. वो ड्राइवर की बेटी थी, और एक स्कूल बैग मांग रही थी. ड्राइवर ने अपनी बेटी से कहा कि वो अपनी मां को फोन दे. वो कहने लगा कि मैं थोड़ा बहुत पैसा जमा करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन कम से कम अगले 2-3 दिन तक स्कूल बैग नहीं खरीद सकता. हाल में ही बेटी के लिए किताबें ली हैं और महीने के बिल भी भरने हैं.' किरन वर्मा ने इसके बाद ड्राइवर को ड्रॉप लोकेशन बदलने को कहा. वो लिखते हैं, 'मैंने ड्राइवर से कहा कि मेरे साथ आए. जो चीज मैं देने जा रहा हूं वो थोड़ी भारी है. ड्राइवर बिना कुछ पूछे मेरे साथ आया.'
किरन ड्राइवर को एक स्टोर लेकर गए और वहां से उसकी बेटी के लिए बैग खरीदकर दिया. ड्राइवर ने किरन से उनका नंबर मांगा और उनके साथ एक तस्वीर भी ली. ड्राइवर ने फिर अपनी बेटी की बैग के साथ ली तस्वीर शेयर की. वो इसमें काफी खुश दिख रही थी. किरन ने लिखा, 'ये एक तस्वीर किसी भी पैसे से खरीदी जा सकने वाली चीज से अधिक कीमती है.' किरन ने पोस्ट में ये भी बताया कि उन्होंने बैग के पैसे अपनी पत्नी के अकाउंट से दिए हैं क्योंकि उनके अकाउंट में ज्यादा पैसे नहीं थे. बाद में उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











