
'पैसे नहीं दिए तो बेच देंगे किडनी', US में लापता भारतीय छात्र के पिता को आया धमकी भरा फोन
AajTak
Indian Student in US : अमेरिका में एक और भारतीय छात्र लापता हो गया है. 25 वर्षीय अब्दुल क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी की पढ़ाई कर रहा था. अब उसके परिवार से 1200 डॉलर की फिरौती मांगी गई है और न देने पर उसकी किडनी बेचने की धमकी दी गई है.
अमेरिका में एक भारतीय छात्र के लापता होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक छात्र के परिवार से 1200 डॉलर की फिरौती मांगी गई है. अमेरिका की क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी में आईटी में मास्टर की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय अब्दुल मोहम्मद हैदराबाद के रहने वाले हैं. अब्दुल के 7 मार्च से लापता होने की सूचना मिली है.
मांगी 1200 डॉलर की फिरौती
अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि उन्होंने अब्दुल को किडनैप कर लिया है. फोन करने वाले ने क्लीवलैंड में ड्रग बेचने वाले एक गिरोह से कथित संबंध का दावा करते हुए अब्दुल की सुरक्षित वापसी के लिए 1200 डॉलर की फिरौती मांगी.
किडनी बेचने की दी धमकी
इसके अलावा फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर तुरंत पैसा नहीं दिया गया तो अब्दुल की किडनी बेच दी जाएगी. इस तरह की धमकियों से अमेरिका में अब्दुल के रिश्तेदार घबरा गए और उन्होंने तत्काल क्लीवलैंड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसने लुकआउट नोटिस जारी किया है.
न्यूयॉर्क से गायब हुई भारतीय महिला

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









