
'पैर पकड़कर आशीर्वाद लिया, शरद पवार से कहा- NCP को एक रखना चाहते हैं', बोले प्रफुल्ल पटेल
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को बड़ी हलचल हुई. एनसीपी से बागवत कर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार अचानक शरद पवार से मिलने के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे. बागी विधायक भी अजित पवार के साथ शरद पवार से मिलने पहुंचे थे.
महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को बड़ी हलचल हुई. एनसीपी से बागवत कर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार अचानक शरद पवार से मिलने के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे. बागी विधायक भी अजित पवार के साथ शरद पवार से मिलने पहुंचे थे.
मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम शरद पवार का आशीर्वाद लेने आए हैं. हमारे सभी मंत्री बिना समय मांगे यहां आए. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वह फैसला करें कि एनसीपी कैसे एकजुट रह सकती है. हालांकि, पवार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
प्रफुल्ल ने कहा, 'हम सबने शरद पवार से आग्रह किया और बताया कि आपके प्रति हम सबके मन में सम्मान है. हमारे सारे मंत्री अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.'
इस बारे में जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की गई तो उन्होंने कहा,'मुझे नहीं पता कि वे (अजित पवार और अन्य मंत्री) उनसे (शरद पवार) मिलने गए थे या नहीं. सालों तक शरद पवार उनके नेता रहे हैं, इसलिए वे उनसे मिलने गए होंगे. इसमें और कुछ नहीं होना चाहिए.
बता दें कि 2 जुलाई को महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक नया मोड़ आया था. अजित के नेतृत्व में एनसीपी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी थी और एनडीए में शामिल हो गए थे. अजित समेत 9 विधायक सरकार में शामिल हो गए थे. अजित डिप्टी सीएम बने थे.
चाची से मिलने घर गए थे अजित

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







