
पैंट में 3 अजगर रखकर दूसरे देश गया युवक, फिर...
AajTak
पैंट के अंदर तीन अजगर रखकर शख्स ने स्मगलिंग की. शख्स पर आरोप है वह इन अजगरों को कनाडा से अमेरिका लाया था. हाल में उसे अभियोग लगाने के लिए कोर्ट में लाया गया. शख्स दोषी साबित होता है तो उस पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है और जेल भी भेजा जा सकता है.
तस्करी के लिए पैंट में तीन अजगर रखकर कनाडा से अमेरिका लाने वाले शख्स पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. उसे अधिकतम 20 साल जेल की सजा भी हो सकती है.
यह शख्स 3 बर्मीज अजगरों को कनाडा से अमेरिका लाया था. NBC News की रिपोर्ट के मुताबिक- 36 साल का कॉल्विन बातिस्ता इन 3 बर्मीस पायथन (अजगर) को पैंट में रखकर 15 जुलाई 2018 को बस में रखकर लाया था. उसने अमेरिका में प्रवेश 'चैंपलिन पोर्ट एंट्री' के रास्ते से किया था.
बॉतिस्ता को करीब चार साल पुराने स्मगलिंग के मामले में औपचारिक रूप से अभियोग लगाने के लिए 4 अक्टूबर को अल्बाने (न्यूयॉर्क) लाया गया. इस मामले में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से प्रेस रिलीज भी जारी की गई है.
NBC News ने इस मामले में बॉतिस्ता के वकील को भी ईमेल किया, ताकि उनकी प्रतिक्रिया मिल सके. वैसे अगर बॉतिस्ता पर आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो उन्हें 20 साल जेल की सजा काटनी पड़ेगी और अमेरिकी कानूनों के मुताबिक 2 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगेगा.
बर्मीज अजगर, दुनिया के सबसे लंबे सांपों में से एक हैं. एशिया में इनकी संख्या कम हो रही है. वहीं, फ्लोरिडा में इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस कारण ये सांप यहां पाए जाने वाले जानवरों के लिए खतरा भी बन गए हैं.
अमेरिका में बर्मीज अजगरों को अंतरर्राष्ट्रीय संधि के माध्यम से रेगुलेट किया जाता है. वहीं अजगरों को 'मनुष्य के लिए हानिकारक जीव' के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








