
'पैंगोंग झील पर चीन कर रहा निर्माण', विदेश मंत्रालय बोला- 60 साल से उनके कब्जे में है क्षेत्र
AajTak
कांफ्रेंस में मंत्रालय ने बताया गया कि हमने अरुणाचल के कुछ क्षेत्रों पर चीनी पक्ष द्वारा दावा किए जाने की खबरें देखी थीं. ये दावे हास्यास्पद हैं. ये दावे इस तथ्य को नहीं बदलते हैं कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा.
अफगानिस्तान से लेकर पैंगोंग में निर्माण की चर्चा के बीच बुधवार को विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की. पैंगोंग झील पर चीन के पुल बनाने की बात पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है, वो पिछले 60 साल से ज्यादा समय से चीन के कब्जे वाला क्षेत्र है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











