
पैंगोंग झील के किनारे पुल बना रहा चीन, बर्फीली ठंड में भी ड्रैगन की हरकत जारी, सैटेलाइट इमेज से खुलासा
AajTak
सैटेलाइट इमेज यूरोप की स्पेस फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीस ने जारी की हैं. फोटो का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पिछले साल सितंबर में झील के उत्तरी किनारे से पुल निर्माण शुरू हुआ. लेकिन कंस्ट्रक्शन दक्षिणी तट तक पूरा होने से कुछ मीटर दूर है.
भारत और चीन के बीच फिर विवाद बढ़ने की आशंका बढ़ती जा रही है. चीन भारत से सटी सीमा पर कंस्ट्रक्शन बढ़ाता जा रहा है. सैटेलाइट से क्लिक की गईं नई तस्वीरों में दावा किया गया है कि चीन ने कड़ाके की सर्दी में भी पैंगोंग त्सो झील पर तेजी से पुल निर्माण किया है. कंस्ट्रक्शन चीनी कब्जे वाले उस इलाके से बेहद करीब किया जा रहा है, जिस पर बरसों से भारत का दावा रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











